
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भाजपा ने कविता माधरे को सौंपी है। मंगलवार को पत्रकारों से प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मंत्री कविता माधरे को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर उन्होंने कविता माधरे को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका कार्यकाल सफल होगा। वह सभी को साथ लेकर चलेंगी। भाजपा उनके नेतृत्व में प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन करेगी। आगामी चुनाव में अच्छे परिणाम आने की उम्मीद है। उन्हें विश्वास है कि जनपद को वह प्रदेश में प्रथम स्थान पर लेकर आएंगी।
वहीं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कविता माधरे ने इस अवसर पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि यह आधी आबादी का सम्मान है, पूरे भारत की बहनों का सम्मान है। वह समर्पित होकर ईमानदारी से कार्य करेंगी।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com































