
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पति पर दहेज उत्पीड़न और जेठ पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि बुलंदशहर निवासी युवक के साथ सिंभावली क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करते। मांग पूरी न होने पर विवाहित को प्रताड़ित करते और उसकी पिटाई करते। ऐसे में पीड़िता पुलिस के पास पहुंची। पुलिस के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करती है।





























