
नगर पालिका के विकास का दावा खोखला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ नगर के विकास का दावा करती हुई चल रही है और रोजाना करोड़ों रुपए के सड़क, नाली, खड़ंजा आदि के निर्माण कार्य शुरू करने का प्रचार कर रही है परंतु कुछ ऐसे भी स्थान है जहां विकास का दावा करने वाले जिम्मेदार लोगों की नजर नहीं पहुंच रही है।
हापुड़ के कोटा सादात की पतली गली की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो जिम्मेदार लोगों की लापरवाही की पूरी कहानी बयां कर रही है।
कोटला सादात की इस पतली गली का खड़ंजा पूरी तरह टूट चुका है। गंदे पानी की निकासी अधर में लटका होने से सड़क पर पानी तैर रहा है। मक्खी-मच्छर पैदा हो रहे हैं। लोग वायरस की चपेट में आ रहे हैं।
सड़क टूटी होने तथा गंदा पानी सड़क पर तैरने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। स्कूली बच्चे तो गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं। नागरिकों का कहना है की जिम्मेदार लोगों का ध्यान कई बार इस और दिलाया जा चुका है इसके बाद भी समस्या जू कि तू खड़ी है। परिषद के प्रति नागरिकों में गुस्सा पनप रहा है जिसे शांत करने के लिए समस्या हाल होना जरूरी है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)































