
कार ने ऑटो में मारी टक्कर, हादसे में पलटा थ्री व्हीलर
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद, संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एक गाड़ी ने ऑटो में टक्कर मार दी। एलीवेटिड रोड पर हुए हादसे में ऑटो पलट गया और गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन सवारों का हाल जाना।
जानकारी के अनुसार ऑटो चालक शकील अहमद शनिवार की रात छिजारसी टोल प्लाजा से हापुड़ की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह एलिवेटेड रोड पर जीएस मेडिकल कॉलेज के पास पहुंचे तो पीछे से आई कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान ऑटो हाईवे पर पलट गया और ऑटो चालक शकील अहमद घायल हो गए। वहीं गाड़ी भी पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया और यातायात व्यवस्था को यातायात सुचारू कराया।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010































