
पिलखुवा: दो पक्षों में चले लात-घूंसे
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में चौकी के पास दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले और गाली-गलौज हुआ। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग तुरंत मौके पर पहुंचा और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
मामला शुक्रवार की शाम का है जब दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान जमकर गाली-गलौज हुआ जिससे क्षेत्रवासियों में दहशत की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी































