धौलाना में ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का कार्य शुरू












धौलाना में ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का कार्य शुरू

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना कस्बे में बिजली की ओवरलोडिंग से परेशान उपभोक्ताओं की परेशानी का समाधान होने जा रहा है। अब ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है जिसके बाद क्षेत्रवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है। उपखंड अभियंता एसडीओ जोनित चौधरी ने बताया कि यह कार्य प्राथमिकता पर किया जा रहा है। क्षेत्र वासियों को परेशानी ना हो इसके मद्देनजर ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है।

ओवरलोडिंग की वजह से अक्सर लाइन ट्रिप हो जाती थी जिससे क्षेत्रवासी परेशान होते थे। गर्मी में तो लोग बिलबिला उठते थे। बिजली की बढ़ती मांग, बढ़ती आबादी और बढ़ते लोड को देखते हुए ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है। पिलखुवा चौराहे, पुराने थाने के पास तथा धौलाना बस स्टैंड पर तीन ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं जिससे लोगों को भविष्य में परेशानी का सामना न करना पड़े।

रेडवुड क्लॉथिंग पर लगी है स्टॉक क्लीयरेंस सेल: 9690080808











  • Related Posts

    हापुड पुलिस लाइन में होलिका दहन

    🔊 Listen to this हापुड पुलिस लाइन में होलिका दहनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड पुलिस लाइन में सोमवार की रात पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने विधि-विधान से होली पूजा अर्चना कर…

    Read more

    हापुड़: मधुबन कॉलोनी गली नंबर- 2 के बाहर कार सवारों ने की फायरिंग, पुलिस तलाश में जुटी

    🔊 Listen to this हापुड़: मधुबन कॉलोनी गली नंबर- 2 के बाहर कार सवारों ने की फायरिंग, पुलिस तलाश में जुटी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड पुलिस लाइन में होलिका दहन

    हापुड पुलिस लाइन में होलिका दहन

    हापुड़: मधुबन कॉलोनी गली नंबर- 2 के बाहर कार सवारों ने की फायरिंग, पुलिस तलाश में जुटी

    हापुड़: मधुबन कॉलोनी गली नंबर- 2 के बाहर कार सवारों ने की फायरिंग, पुलिस तलाश में जुटी

    जाने 03 मार्च का सब्जियों का भाव

    जाने 03 मार्च का सब्जियों का भाव

    डीएम की फटकार के बाद अधिकारियों ने लिया सबक, निकाले अलग-अलग टेंडर

    डीएम की फटकार के बाद अधिकारियों ने लिया सबक, निकाले अलग-अलग टेंडर

    सुबह 05:29 से 06:19 के बीच हुआ होलिका दहन

    सुबह 05:29 से 06:19 के बीच हुआ होलिका दहन

    होली मिलन व सम्मान समारोह का आयोजन

    होली मिलन व सम्मान समारोह का आयोजन
    error: Content is protected !!