
नाराज युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पिता की डांट से नाराज होकर फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली जिसके बाद गमगीन माहौल में युवती के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी।
जानकारी के अनुसार मामला बुधवार की सुबह का है जब किसी बात को लेकर युवती का विवाद हो गया। इस दौरान पिता ने उसे डांट दिया जिससे वह गुस्से में अपने कमरे में चली गई। जहां उसने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने जब उसकी लाश देखी तो होश उड़ गए। ऐसे में परिजनों ने पुलिस को बताए बिना मृतका के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
हापुड़ में खुल गया है “होशियारी देवी हॉस्पिटल”
आयुष्मान कार्ड (PMJAY)
राज्य बीमा कर्मचारी (ESIC)
प.दीनदयाल उपाध्याय
CAPF धारकों के उपचार व ऑपरेशन की निःशुल्क सुविधा भी उपलब्ध: 9625774545































