
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2026 हेतु खास खबर
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):यह खबर उन सभी अभ्यर्थियों (जिन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2026 हेतु आवेदन किया है) के लिए खास है जिन्होने उक्त परीक्षा दिनांक 13 दिसम्बर 2025 दिन शनिवार को प्रातः 11:30 बजे से 01:30 बजे तक जिले में निश्चित किए गए परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी। सभी पंजीकृत्त अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेवसाइट https://navodaya.gov.in OR https://cbseitms.rcil.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थी परीक्षा के दिन अपने साथ आधार कार्ड या जन्मतिथि प्रमाण पत्र लेकर आना अनिवार्य है। परीक्षा केन्द्र पर समय से पहुँच कर परीक्षा में सम्मिलित होना सुनिश्चित करें।
रवि स्नैक्स कॉर्नर: अमूल मक्खन से बनीं तवा चाप खाने के लिए आर्डर करें: 9917226600 पर































