हापुड़ के दौमी रोड पर अवैध कालोनी में मिट्टी भराव से राजस्व को हानि












हापुड़ के दौमी रोड पर अवैध कालोनी में मिट्टी भराव से राजस्व को हानि

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड व दौमी-धनौरा रोड तथा इससे सम्बंद्ध मार्गो पर अवैध निर्माण व अवैध कालोनियों का ऐसा मकड़जाल बना है, जो हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की आंखों से ओझल बना है और प्राधिकरण के बुलडोजर का मुंह उस ओर नहीं घूम रहा है। इन मार्गों पर अवैध कालोनियों तथा आवासीय व व्यवसायिक भवनों के अवैध निर्माण से उत्तर प्रदेश सरकार को अरबों रुपए के राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है। एक अवैध कालोनी में हजारों घन फीट मिट्टी भराव से राजस्व की भारी हानि हो रही है।

हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित दोमी पुल के नीचे दाएं हाथ पर करीब 25-30 हजार वर्ग मीटर में अवैध कॉलोनी बसाई जा रही है इस कॉलोनी के जिम्मेदार लोगों ने यह भूमि 15 करोड रुपए में खरीदी है और यह अवैध कॉलोनी लंबे-चौड़े क्षेत्र में फैली है जहां तक नजर जाएगी प्लाटिंग ही प्लाटिंग दिखाई देगी और फिर निकट से ही गुजर रही है रेलवे लाइन। कॉलोनी में प्लॉट लेवल सामान करने हेतु अवैध रूप से मिट्टी का भराव करीब 10-15 फुट गहरा किया जा रहा है। यह मिट्टी भी अन्यत्र से खनन करके लाई जा रही है। मौके को देखने से पता चलता है कि अब तक कई हजार घनफुट मिट्टी भराव किया जा रहा है।

कॉलोनी के प्लॉट बिकवाने हेतु दलाल जेब में नक्शा रखकर घूम रहे हैं और ₹20 हजार रुपए गज के दाम मांग रहे हैं। प्राधिकरण का कहना है कि अवैध कॉलोनी में बने भवन का मानचित्र स्वीकृत नहीं किया जाता है। सरकार को इस और ध्यान देना चाहिए।

सूत्र बताते हैं कि इस अवैध कॉलोनी के पीछे भाजपा के असरदार नेता साइलेंट पार्टनर के रूप में काम कर रहे हैं।

#एचपीडीए     

#उत्तर प्रदेश सरकार

एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी











  • Related Posts

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    🔊 Listen to this गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की रहने वाली दिव्यांशी सिंघल ने सीए की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस…

    Read more

    होली पर सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

    🔊 Listen to this होली पर सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):होली के पर्व को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    होली पर सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

    होली पर सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

    ट्रैक्टर ट्राली में लदे आलू के कट्टे पीछे आ रही गाड़ी पर गिरे

    ट्रैक्टर ट्राली में लदे आलू के कट्टे पीछे आ रही गाड़ी पर गिरे

    व्यापार मंडल ने मनाई होली

    व्यापार मंडल ने मनाई होली

    पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप

    पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप

    जुआ खेलते दो दबोचे

    जुआ खेलते दो दबोचे
    error: Content is protected !!