भड़भूजों ने करोड़ों रुपए प्रोपर्टी में लगाए












भड़भूजों ने करोड़ों रुपए प्रोपर्टी में लगाए

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के भड़भूजे भी किसी धन्ना सेठ से कम नहीं है और मूंगफली पर शत प्रतिशत मुनाफा कमाकर धन अर्जित करने में लगे हैं। मुनाफे से अर्जित धन को प्रॉपर्टी में निवेश कर रहे हैं। मूंगफली का अच्छा कारोबार करने वाला भड़भूजा औसतन 40-50 रुपए का नेट मुनाफा रोज कमा रहे हैं।

हापुड़ में मंडी शुल्क चोरी करके राजस्थान व अन्य मंडियों से रोजाना 8-10 ट्रक मूंगफली आ रही है जो नवीन मंडी स्थल, भगवती गंज व पक्का बाग के गोदाम में उतारी जा रही है। सर्दी बढ़ने के साथ ही मूंगफली की आवकें बढ़ जाएगी।

जनपद हापुड़ के शहरी व ग्रामीण इलाकों में सैकड़ो भड़भूजे हैं जो हापुड़ से कच्ची मूंगफली ले जाकर भूनते हैं और फिर बेचते हैं। यदि भड़भूजों के मुनाफे पर नजर डाले तो आंखें खुली रह जाएगी। सौ प्रतिशत का मुनाफा तो किसी भी कारोबार में नहीं है।

यह है मुनाफाः                   

हापुड़ मंडी में कच्ची मूंगफली का थोक में भाव 65-72 रुपए किलो है और टॉप मूंगफली (मोटी) का भाव 80 रुपए प्रति किलो है। भड़भूजे इसी मूंगफली को भूनकर 100-150 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बेच रहे हैं। मूंगफली विक्रेता के ठिकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी है।

खास बात तो यह है कि भारी मुनाफा कमाने वाले भड़भूजे सरकार को एक पैसे का टैक्स नहीं दे रहे हैं और जीएसटी में पंजीकरण तक नहीं है। भट्ठियों में कूड़ा करकट झोंक कर वायु प्रदूषण को बढ़ावा दे रहे हैं।

नागरिकों की मांग है कि राजस्व चोरी में लिप्त भड़भूजों की ओर भी सरकार को ध्यान देना चाहिए।

हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069











  • Related Posts

    व्यापार मंडल ने मनाई होली

    🔊 Listen to this व्यापार मंडल ने मनाई होलीहापुड, सीमन (ehapurnews.com):पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल द्वारा हापुड में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश…

    Read more

    पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप

    🔊 Listen to this पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अचपलगढ़ी निवासी ओमवीर पुत्र समय सिंह कोरी ने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    व्यापार मंडल ने मनाई होली

    व्यापार मंडल ने मनाई होली

    पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप

    पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप

    जुआ खेलते दो दबोचे

    जुआ खेलते दो दबोचे

    आज दोपहर 3.20 बजे से प्रारम्भ होगा साल का पहला चंद्रग्रहण

    आज दोपहर 3.20 बजे से प्रारम्भ होगा साल का पहला चंद्रग्रहण

    हापुड़: शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

    हापुड़: शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

    ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खान खामनेई की मौत पर जताया विरोध

    ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खान खामनेई की मौत पर जताया विरोध
    error: Content is protected !!