
लायंस क्लब हापुड़ गौरव ने मनाया अधिष्ठापन समारोह
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लायंस क्लब हापुड़ गौरव के तत्वावधान में यहाँ रेलवे रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में अधिष्ठापन समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया।अधिष्ठान अधिकारी पूर्व डिस्टिक्ट गवर्नर संजीवा अग्रवाल ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्रुति शर्मा, सचिव शालू ग्रोवर, कोषाध्यक्ष रेखा सिंह तथा पी.आर.ओ. डॉ. प्रेमलता तिवारी को उनके पदों की शपथ दिलाई।
पूर्व अध्यक्ष डॉ. आराधना बाजपेई ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्रुति शर्मा को पदभार सौंपते हुए कहा “श्रुति शर्मा सेवाभाव, समर्पण और विनम्र नेतृत्व की मिसाल हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में क्लब नई ऊँचाइयों को छुएगा।”
अध्यक्ष श्रुति शर्मा ने भावपूर्ण शब्दों में कहा “क्लब के उद्देश्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, मैं हर सेवा कार्य को पूरे समर्पण, टीमवर्क और पारदर्शिता के साथ पूरा करूँगी।”
मुख्य अतिथि, डिस्टिक्ट गवर्नर विनय सिसोदिया ने कहा—
“लायंस क्लब सेवा की वह परंपरा है जो मानवता को जोड़ती है। नव-निर्वाचित टीम में ऊर्जा, निष्ठा और दूरदृष्टि स्पष्ट दिखाई देती है।” मंच का संचालन करते हुए डॉ. अनिल बाजपेई ने कहा “क्लब तब प्रगति करता है जब हर सदस्य अपना योगदान दिल से देता है। आज की यह टीम निश्चय ही समाज में नई रोशनी फैलाएगी।”
विशिष्ट अतिथि वाइस डिस्टिक्ट गवर्नर नवनीत कलीवाले ने अपने वक्तव्य में कहा — “नई टीम में जो उत्साह है, वह प्रेरणादायक है। ऐसे ऊर्जावान सदस्यों के साथ हर सेवा कार्य प्रभावशाली होगा।”
डिस्टिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी विशाल मल्होत्रा ने कहा— “लायंस मूवमेंट का सार सेवा, सौहार्द और सद्भाव है। हापुड़ गौरव की टीम इस भावना को और मजबूत करेगी।”
ज़ोन चेयरपर्सन सुशील अग्रवाल ने कहा— “हर नया नेतृत्व नये अवसर लेकर आता है। यह टीम अपनी सामूहिक शक्ति से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।”
इस अवसर पर डॉ.आराधना बाजपेई, सिमरन गोयल और पारुल जिंदल को इंटरनेशनल एप्रिसिएशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नए सदस्यों में पूनम शर्मा, शालिनी चौधरी, नीरू मित्तल और एडवोकेट ज्योति सिंह का इंडक्शन किया गया।
इस अवसर पर सिमरन गोयल, पारुल जिंदल, डॉ.आराधना बाजपेई, एडवोकेट ज्योति सिंह, ज्योति साहनी, ममता अरोरा, मिली सिंघल, डॉ. प्रेमलता तिवारी, पूनम शर्मा, रेखा सिंह, शालिनी चौधरी, शालू ग्रोवर, नीरू मित्तल, शिल्पा त्यागी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010































