
संविधान दिवस पर पुलिस ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को जनपद हापुड के पुलिस क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालय व थानों पर उपस्थित अधिकारी व कर्मचारीगण को संविधान की प्रस्तावना एवं मौलिक कर्तव्यों की जानकारी प्रदान कर, संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों, उद्देशिका को स्मरण कराते हुए राष्ट्र की एकता व अखण्डता बनाये रखने की शपथ दिलाई गई।
बता दे कि 26 नवम्बर-1945 को संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था और 26 नवम्बर-1950 को देश में संविधान लागू हुआ था।भारतीय संविधान में नागरिकों के अधिकार, कर्तव्य और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक प्रावधान है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216































