
नाबालिक के साथ छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के सिंभावली कस्बे की एक कॉलोनी की रहने वाली नाबालिक किशोरी से छेड़छाड़ व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक कॉलोनी की महिला ने बताया कि 22 नवंबर को उसकी 16 साल की बेटी अपनी छोटी 6 वर्षीय बहन के साथ दुकान से सामान लेने जा रही थी। बेटी के ₹5 रास्ते में गिर गए। दोनों उसे ढूंढ रही थी। इस दौरान कॉलोनी का अरबाज बेटी को गलत निगाह से देखने लगा और कोली भरकर उसे ले जाने लगा। बेटी के विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर हत्या की धमकी दी। जब पीड़ित पक्ष ने आरोपी के परिजनों से मामले की शिकायत की तो उन्हें गंदी-गंदी गाली दी और हत्या की धमकी दी। पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288































