
गोमांस के धंधेबाज पिता व उसके दो बेटे पुलिस ने दबोचे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना धौलाना पुलिस ने एक बंद मकान में प्रतिबंधित पशु का मांस का कारोबार करने वाले एक मुखिया व उसके दो बेटो को पुलिस ने दबोच लिया।पुलिस ने मौके से पशु वध में प्रयुक्त औजार व मांस को तोलने में उपयोगी तराजू व बांट आदि बरामद किया है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं प्रतिबंधित पशु कटान करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस द्वारा प्रतिबंधित पशु कटान करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से पशु कटान करने के औजार,तराजू आदि बरामद किए है।आरोपी गांव पिपलैडा के कुर्बान व उसके दो बेटे जुबैर व कासिम है।पुलिस ने तीनो को जेल भेज दिया है।
मेरठ स्वीट्स से बनवाएं स्पेशल भाजी बॉक्स: 9897693627































