
शादी से लौट रही किशोरी का अपहरण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर एक शादी समारोह से लौट रही किशोरी का अपहरण करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने जब आरोपी के परिजनों से शिकायत की तो आरोपी भड़क गए और उन्होंने गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला 22 नवंबर का है। किशोरी के लापता होने के बाद परिजनों ने उसे काफी तलाशा। जानकारी मिलने पर पता चला कि गांव फरीदपुर गोसाई का सुमित उसकी बेटी का अपहरण कर ले गया है। जब सुमित के घर पहुंचे तो पुत्री के बारे में पूछा। वहां मौजूद सुमित के पिता रविंदर, मां व भाई ने गाली-गलौज कर हत्या की धमकी दी। इसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)































