साढ़े दस लाख रुपए हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज












साढ़े दस लाख रुपए हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की स्वर्गआश्रम रोड पर स्थित मोहल्ला कोठी सादक अली निवासी अमित कौशिक ने एक व्यक्ति पर साढ़े दस लाख रूपए हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब उसने रुपए वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

अमित कौशिक ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी अमित ट्रेडर्स के नाम से फर्म है और वह पेपर ट्रेडिंग का कार्य करते हैं। कुछ वर्ष पहले उनकी सूरज शर्मा निवासी बहादराबाद जिला हरिद्वार से जान पहचान हुई थी। सूरज की एक फर्म क्लासिक एंटरप्राइजेज के नाम से बहादराबाद जनपद हरिद्वार में है। कई वर्षों से जान पहचान की वजह से सूरज का उनके घर पर भी आना जाना हो गया था। इससे उनकी सूरज से घनिष्ठता अधिक बढ़ गई थी। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर सूरज ने अपने कारोबार बढ़ाने के लिए उनसे साढ़े दस लाख रुपए की मांग की थी। सूरज ने आश्वासन दिया कि वह अपनी ट्रेडिंग का पेपर भी अधिकांश होने ही विक्रय करेगा और तीन माह में उधार लिए रुपए वापस करेगा। उन्होंने साढ़े दस रुपए का भुगतान सूरज को कर दिया। रुपए की एवज में सूरज ने साढ़े दस लाख का चेक उन्हें दे दिया। सूरज 27 मई 2025 तक नियत अवधि में उनके रुपए वापस नहीं कर पाया। इसी पर उन्होंने दिए गए चेक को अपने खाते में लगा दिया। इसके बाद सूरज ने पेमेंट रुकवा दिया। उन्होंने रुपए मांगे तो आरोपी ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले में पुलिस को अवगत कराया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने सूरज शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010











  • Related Posts

    हापुड पुलिस लाइन में होलिका दहन

    🔊 Listen to this हापुड पुलिस लाइन में होलिका दहनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड पुलिस लाइन में सोमवार की रात पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने विधि-विधान से होली पूजा अर्चना कर…

    Read more

    हापुड़: मधुबन कॉलोनी गली नंबर- 2 के बाहर कार सवारों ने की फायरिंग, पुलिस तलाश में जुटी

    🔊 Listen to this हापुड़: मधुबन कॉलोनी गली नंबर- 2 के बाहर कार सवारों ने की फायरिंग, पुलिस तलाश में जुटी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड पुलिस लाइन में होलिका दहन

    हापुड पुलिस लाइन में होलिका दहन

    हापुड़: मधुबन कॉलोनी गली नंबर- 2 के बाहर कार सवारों ने की फायरिंग, पुलिस तलाश में जुटी

    हापुड़: मधुबन कॉलोनी गली नंबर- 2 के बाहर कार सवारों ने की फायरिंग, पुलिस तलाश में जुटी

    जाने 03 मार्च का सब्जियों का भाव

    जाने 03 मार्च का सब्जियों का भाव

    डीएम की फटकार के बाद अधिकारियों ने लिया सबक, निकाले अलग-अलग टेंडर

    डीएम की फटकार के बाद अधिकारियों ने लिया सबक, निकाले अलग-अलग टेंडर

    सुबह 05:29 से 06:19 के बीच हुआ होलिका दहन

    सुबह 05:29 से 06:19 के बीच हुआ होलिका दहन

    होली मिलन व सम्मान समारोह का आयोजन

    होली मिलन व सम्मान समारोह का आयोजन
    error: Content is protected !!