
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के प्रीत विहार में शनिवार की रात रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में अज्ञात शव मिलने से सनसनी मच गई जिसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है।मामला शनिवार का है जब हापुड़ कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की प्रीत विहार में रेलवे ट्रैक किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मामले की सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने झाड़ियां में पड़े शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है।






























