
बाबूगढ़: दोस्तों के संग घूम रहे युवक पर दबंगों का हमला
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा निवासी रितेश कुमार पुत्र सोहन पाल सिंह ने बाबूगढ़ थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की देर शाम करीब 8:00 बजे वह अपने दोस्त आकाश और विशाल के साथ रावत की कोठी वाले रास्ते पर घूमने के लिए गया था जहां पर मौजूद चार लोगों ने उसके व उसके साथियों के साथ लोहे की रोड, पंच से मारपीट की जिससे वह और उसके दोस्त घायल हो गए। शोर सुनकर अन्य लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने इस दौरान घायल हो गया जिसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010































