
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक किसान सरकारी विभाग के चक्कर काट-काट कर जिंदगी की जंग हार गया जिसकी शनिवार को मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक आने के कारण किसान की मौत हुई है। परिजनों ने मृतक किसान का शव एसडीएम कार्यालय पर रखकर जमकर हंगामा किया। इसके बाद एसडीएम मौके पर पहुंचे और परिजनों को मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।
परिजनों ने बताया कि किसान भागवत का हार्ट अटैक आने के कारण निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से धौलाना तहसील के चक्कर काट रहे थे। मृतक किसान को जमीन की फर्द में नाम चढ़ावाना था। आरोप है कि इस दौरान उनसे रुपए भी लिए गए लेकिन काम पूरा नहीं किया। ऐसे में आहत किसान लगातार धौलाना तहसील के चक्कर कटा रहा है और उसकी मौत हो गई। किसान की मौत की सूचना पाकर परिवार में मातम पसर गया। इसके बाद परिजन धौलाना में एसडीएम कार्यालय पहुंचे और शव रख कर जमकर हंगामा किया।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com































