
हापुड रूट पर दो नई बस सेवा शुरू
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड व मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में जन-सुविधा को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस क्षेत्र में दो नई रोडवेज बस सेवाओं का शुभारंभ शुक्रवार को मोदीनगर की विधायक डा मंजू शिवाच ने किया।
पहली बस मुकरी से हापुड़ वाया मोदीनगर तथा दूसरी बस मोदीनगर से मैनपुरी वाया हापुड़–बुलंदशहर के लिए संचालित की गई है।
दोनों बस सेवाओं को मोदीनगर की विधायक डा मंजू शिवाच ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इन बस सेवाओ के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
रवि स्नैक्स कॉर्नर: अमूल मक्खन से बनीं तवा चाप खाने के लिए आर्डर करें: 9917226600 पर































