
👁 1 views Views
प्रदूषण फैलाने के मामले में तीन फैक्ट्रियां सील
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना की एमजी रोड पर स्थित तीन फैक्ट्रियों को सील किया गया है। प्रदूषण फैलाने के मामले में इन पर जुर्माना भी लगा है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वायु को दूषित करने के मामले में धौलाना की एमजी रोड पर स्थित तीन फैक्ट्री पर सीलिंग की कार्यवाही की है। इस कार्रवाई से अफरा-तफरी की स्थिति बनी है। खसरा नंबर 367 पर हुसैन, खसरा नंबर 367 पर ही दानिश और आदिल की अल्युमिनियम स्क्रैप की फैक्ट्री है जिनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए सील किया गया है। ग्रेप का तीसरा चरण लागू है लेकिन ऐसे में यह तीनों फैक्ट्रियां नियमों का उल्लंघन कर रही थी जिस पर जुर्माना भी लगाया गया है।
1st Mall of Hapur || M. 9557396447























