
तारों को खुलेआम जलाने से इलाका हुआ प्रदूषित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव करनपुर जट्ट के पास जंगल में खाली खेत में बिजली के तार जलाए जा रहे हैं जिससे इलाका पूरी तरह प्रदूषित हो गया है। ऐसे में आसपास के लोगों को मजबूरन जहरीली हवा में सांस लेना पड़ रहा है जिन्होंने संबंधित विभाग से मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है। आए दिन तारों को खुलेआम जलाया जा रहा है। इन बिजली के जलते तारों से उड़ता काला धुआं हवा की सेहत को बिगाड़ रहा है। इसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। न जाने क्यों संबंध विभाग के अधिकारी हाथ पैर हाथ धरे बैठे हैं और कार्रवाई करने से हिचक रहे हैं। इस तरह तारों को खुलेआम जलाना नियमों का उल्लंघन है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365































