
बैंकों में लोगों से धोखाधड़ी कर रुपए हड़पने व कागजों की गड्डी थमाने वाले चार पकड़े
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने भोले भाले लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रुपए ठगने वाले चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्ज से पुलिस ने कागज़ों की गड्डी, 9,070 रुपए नकद और चार अवैध चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम मोहम्मद राजू पुत्र शकील आजाद निवासी हरिजन कैंप झुग्गी थाना मंडावली पुरानी दिल्ली, आफत पुत्र आबाद निवासी मोहल्ला गुड़ेरियान थाना लोनी जनपद गाजियाबाद, शहाबुद्दीन पुत्र समद अली निवासी गांव असनगर थाना कथेया जिला मुजफ्फरपुर, बिहार, नितिन कश्यप पुत्र राजपाल कश्यप निवासी ग्राम पूठ परसी थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद है।
आरोप है कि आरोपी बैंक में पैसा जमा करने वाले भोले-भाले लोगों को निशाना बनाकर उन्हें अपनी बातों में उलझा कर धोखाधड़ी कर उनसे नोटों की गाड़ी को बदलकर उन्हें कागज की गड्डी देकर फरार हो जाते थे। कागज की इस गाड़ी में ऊपर और नीचे असली नोट होते थे। हाल ही में आरोपियों ने पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक बैंक में उपभोक्ता के साथ धोखाधड़ी की थी जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की तो चारों आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























