
गढ़: फव्वारा चौक पर लगेगी गंगा मूर्ति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में निर्माणाधीन पर फव्वारा चौक पर गंगा मूर्ति लगेगी। इसके लिए पर्यटन विभाग ने डिजाइन स्वीकृत कर दिया है। नक्का कुआं मंदिर में विकास कार्य पूरा करने के लिए फरवरी तक का समय दिया गया है।
पर्यटन विभाग द्वारा ब्रजघाट में फव्वारा चौक का सौंदर्यकरण 66.05 लाख रुपए से कराया जा रहा है। यह कार्य जून में शुरू हुआ था। इसके लिए अब तक 50 लाख रुपए की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। इसमें करीब 33 लाख रुपए की धनराशि व्यय होने के साथ ही 75% कार्य पूरा हो चुका है। एडीएम संदीप कुमार का कहना है कि गढ़ में जारी पर्यटन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई थी। सभी कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025































