
कप्तान ने पीआरवी गाड़ियों का रिस्पांस टाइम चैक किया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शुक्रवार को पुलिस कर्मियों की कार्य क्षमता और पीआरवी गाड़ियो का रिस्पांस टाइम को चैक किया।इस दौरान पुलिस वालों ने पुलिस लाइन में खूब दौड़ लगाई।
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन पहुंचे और शुक्रवार परेड की सलामी ली और परेड़ का निरीक्षण किया,इसके साथ ही उन्होंने पीआरवी गाड़ियों का रिस्पांस टाइम व उनमें रखे सुरक्षा उपकरणों को चेक किया।पुलिस अधीक्षक ने सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926































