
निर्धारित समय से 10 मिनट पहले स्कूल की छुट्टी करना पड़ा भारी, नोटिस जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली ब्लॉक के गांव रतुपुरा स्थित कंपोजिट विद्यालय के शिक्षकों ने बुधवार को 10 मिनट पहले छुट्टी कर दी जिसका एक फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। ऐसे में खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।
कंपोजिट विद्यालय रतुपुरा में निर्धारित समय से 10 मिनट पहले छुट्टी करने का मामला सामने आया है जिसका अधिकारी ने संज्ञान लिया। तत्काल प्रधानाध्यापिका को नोटिस जारी किया है। बता दें कि परिषदीय स्कूलों के संचालन का समय सुबह 9:00 से दोपहर 3:00 तक है। 2:50 पर स्कूल की छुट्टी कर दी थी। ऐसे में प्रधानाध्यापिका का नोटिस जारी किया गया है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर































