
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम की गुरुवार अचानक तबीयत बिगड़ गई। मुरादाबाद जाते वक्त अचानक चेस्ट में दर्द हुआ जिनका पिलखुवा के रामा हॉस्पिटल में चेकअप कराया। शरीर में पानी की कमी होने के कारण तबीयत खराब बिगड़ी। हालांकि बाद में डिस्चार्ज के बाद में आगे के लिए रवाना हो गए। इस दौरान हापुड़ के सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी मौके पर पहुंचे जिन्होंने उनका हाल जाना।






























