
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा में एक चिकित्सक ने घर में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर हापुड़ जनपद के एएसपी विनीत भटनागर पुलिस व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर मामले की छानबीन कर रही है।
डॉ. विक्रांत राघव निवासी गांव खेड़ा बुधवार की शाम करीब 7:30 बजे घर पर अकेले थे। परिजन शादी में गए हुए थे। कुर्सी पर बैठकर उन्होंने खुद को गोली मार कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बता दें कि डॉ. विक्रांत राघव सरस्वती मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक थे जिनकी आत्महत्या की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मचा है।






























