
पिलखुवा से लापता हुए किशोर का शव भोजपुर में मिला
रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव दतेड़ी गेट के पास प्रॉपर्टी डीलिंग के ऑफिस से गायब हुए 15 वर्षीय किशोर की लाश बुधवार को गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव नाहली के जंगलों से बुधबार को बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक हिमांशु उर्फ कलुआ पुत्र नरेश पवार निवासी कनकपुर थाना भोजपुर के चेहरे पर ईंट से वार कर उसकी हत्या की गई। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गाज़ियाबाद व पिलखुवा पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। शव पीएम को भेजा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार हिमांशु गांव दतेड़ी गेट स्थित प्रॉपर्टी डीलिंग के ऑफिस पर रहता थाजिसे 17 नवंबर की दोपहर करीब 2:00 बजे दो परिचित लोग बाइक पर अपने साथ बैठाकर ले गए। खल की बोरी लाने की बात कहकर साथ ले गए थे जिसके बाद हिमांशु उर्फ कलुआ वापस नहीं लौटा। ऐसे में पिलखुवा पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलवार की देर रात सचिन उर्फ पस्सू निवासी गांव कनकपुर भोजपुर तथा पुष्पेंद्र निवासी माता कॉलोनी खेड़ा, पिलखुवा पर मुकदमा पंजीकृत किया और मामले की जांच शुरू की। इसी बीच लापता किशोर का शव गांव नाहली के जंगलों में मिला जिसे देखकर परिवार में मातम छा गया। गाजियाबाद व पिलखुवा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






























