
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना हाफिजपुर पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने एक महिला को शादी का झांसा देकर अपने मोह जाल में फंसा लिया और फिर दुष्कर्म किया।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हाफिजपुर पुलिस ने महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी थाना हाफिजपुर के गांव नवादा का फैजान है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288































