
हापुड़: दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत, चार घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की किठोर रोड पर स्थित गांव ट्याला के पास दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चार लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला मंगलवार का है जब किठोर रोड पर दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीख-पुकार मच गई। हादसे के दौरान शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और उन्होंने कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि दोनों गाड़ियों में करीब 8 से 9 लोग सवार थे जिनमें से चार लोग घायल हो गए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com































