जनपद रामपुर में धौलाना निवासी ट्रेलर चालक की सड़क हादसे में मौत












जनपद रामपुर में धौलाना निवासी ट्रेलर चालक की सड़क हादसे में मौत

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव सौलाना के 38 वर्षीय दिनेश राणा की जनपद रामपुर में भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। दिनेश राणा ट्रेलर (भारी सामान लादकर चलने वाला लंबा ट्रक) चलाते थे। उनके भाई रवि राणा ने बताया कि दिनेश दो दिन पहले गाजियाबाद से रुद्रपुर के लिए लोहे का सरिया लाद कर रवाना हुए थे। शनिवार की रात दिनेश ने अपने ट्रेलर को रामपुर जिले के गांव मसावसी के पास सड़क किनारे रोका था। तभी एक तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रेलर में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दिनेश को संभलने का मौका नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कैंटर चालक घटना के बाद फरार हो गया। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को जब दिनेश का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातम पसरा है। बता दें कि दिनेश की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है जिसके तीन बच्चे अनाथ हो गए हैं।

हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!