पिलखुवा में कहां से आ रहे तमंचे? पिलखुवा पुलिस की गिरफ्त से दूर सप्लायर












पिलखुवा में कहां से आ रहे तमंचे? पिलखुवा पुलिस की गिरफ्त से दूर सप्लायर

हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के गांव पबला में नामकरण संस्कार में तमंचा लोड करते समय चली गोली युवक के पेट में लगी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय तोमर निवासी पबला को गिरफ्तार कर लिया है। सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर अजय तोमर के पास यह तमंचा कहां से आया?

पुलिस की नाक के नीचे हो रहे तमंचे सप्लाई:

विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि पुलिस की नाक के नीचे अवैध रूप से तमंचे की खरीद-फरोख्त हो रही है। तमंचे व कारतूस सप्लायर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को हथियार मुहैया करा रहे हैं। पुलिस चेकिंग में भले ही तमंचे के साथ लोगों को गिरफ्तार कर रही है लेकिन तमंचे बनाने की फैक्ट्री और सप्लाई करने वाले सप्लायर पुलिस के गिरफ्त से दूर हैं।

पबला में हुई तमंचे से फायरिंग:

सोमवार की रात पिलखुवा के गांव पबला में हुई फायरिंग के मामले में क्षेत्राधिकारी पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि यह गोली तमंचे से चली है। अब सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर तमंचा अजय तोमर के पास कहां से आया? किस मार्ग से परिवहन कर वह तमंचे को लेकर आया? पुलिस के चेकिंग अभियान को सप्लायर चुनौती दे रहे हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि एक ठिकाने पर चल रही अवैध शस्त्रों की फैक्ट्री से सप्लायर तमंचे लेकर लोगों को बेच रहे हैं और आर्थिक लाभ कमा रहे हैं। यदि पुलिस अजय तोमर से सख्ती से पूछताछ करें तो वह अवैध शस्त्र की फैक्ट्री तक पहुंच सकती है। पुलिस को मामले में गहनता से जांच करनी चाहिए जिससे एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सके।

“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926











  • Related Posts

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    🔊 Listen to this गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की रहने वाली दिव्यांशी सिंघल ने सीए की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस…

    Read more

    होली पर सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

    🔊 Listen to this होली पर सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):होली के पर्व को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    होली पर सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

    होली पर सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

    ट्रैक्टर ट्राली में लदे आलू के कट्टे पीछे आ रही गाड़ी पर गिरे

    ट्रैक्टर ट्राली में लदे आलू के कट्टे पीछे आ रही गाड़ी पर गिरे

    व्यापार मंडल ने मनाई होली

    व्यापार मंडल ने मनाई होली

    पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप

    पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप

    जुआ खेलते दो दबोचे

    जुआ खेलते दो दबोचे
    error: Content is protected !!