पिलखुवा: तमंचा लोड करते समय युवक के पेट में लगी गोली, आरोपी गिरफ्तार












पिलखुवा: तमंचा लोड करते समय युवक के पेट में लगी गोली, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव पबला में बीती रात चली गोली एक युवक के पेट में जा लगी। घायल के दोस्त का जीजा तमंचा लोड कर रहा था। तभी गोली चली जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर एएसपी हापुड़ विनीत भटनागर, सीओ पिलखुवा अनीता चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्षेत्राधिकारी पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि बुलंदशहर निवासी केशव अपने दोस्त तुषार के साथ उसकी बहन के यहां पिलखुवा के गांव पबला में आया था। बहन के बेटी हुई है जिसके नामकरण संस्कार में शामिल होने के लिए केशव पबला आया था। तभी तुषार के जीजा अजय तोमर तमंचा लोड करने लगा। इस दौरान चली गोली केशव के पेट में लगी जिससे केशव घायल हो गया जिसे आनन-फानन में अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हापुड़ में खुल गया है “होशियारी देवी हॉस्पिटल”

आयुष्मान कार्ड (PMJAY)

राज्य बीमा कर्मचारी (ESIC)

प.दीनदयाल उपाध्याय

CAPF धारकों के उपचार व ऑपरेशन की निःशुल्क सुविधा भी उपलब्ध: 9625774545











  • Related Posts

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    🔊 Listen to this पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के…

    Read more

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली

    🔊 Listen to this खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी की फौजी कॉलोनी में खाटू श्याम बाबा की रंग उत्सव यात्रा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली

    पुलिस ने क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    पुलिस ने क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    आईआईए व डीआईए होली उत्सव में उद्यमियों ने जमकर मस्ती की

    आईआईए व डीआईए होली उत्सव में उद्यमियों ने जमकर मस्ती की

    पिता ने मुरादाबाद निवासी दंपति को गोद दी थी बच्ची, गायब करने का आरोप निकला झूठा

    पिता ने मुरादाबाद निवासी दंपति को गोद दी थी बच्ची, गायब करने का आरोप निकला झूठा

    आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महाविधान पाठ का समापन हुआ

    आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महाविधान पाठ का समापन हुआ
    error: Content is protected !!