लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष के फूफा को बुलाकर पीटा












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष को गांव में बुलाकर लड़के पर कुछ काम न करने का आरोप लगाकर उसके फूफा की पिटाई की। इसके बाद लड़के पक्ष के लोग थाने पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की। लड़के पक्ष ने रिश्ता तोड़ते हुए लड़की पक्ष के पिता समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

किठोर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी बुआ के बेटे ने करीब डेढ़ महीने पहले थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी युवती से उसका निकाह तय किया था। उनके परिजन ने निकाह की सभी तैयारी पूरी कर ली थी। रविवार को बारात आनी थी। शनिवार की रात लड़की पक्ष के उनके पास फोन आए और उन्हें रविवार की सुबह गांव में बुलाया था। रविवार की सुबह जब वह अपने परिजनों के साथ गांव में पहुंचे तो लड़की पक्ष ने लड़के पर कुछ काम न करने का आरोप लगाया। दोनों पक्ष में कहासुनी व मारपीट भी हो गई। लड़की के पिता ने परिजनों ने साथ मिलकर उसके फूफा को जमकर पीटा और गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसके बाद पुलिस ने तहरीर आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शादी को रॉयल, लग्जरी लुक देने के लिए विंटेज कार, डीजे ऑन व्हील बुक करें: 9761895786











  • Related Posts

    स्वर्णकार सिंह हापुड़ की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this

    Read more

    तिरुपति केमिकल्स एंड सप्लायर्स की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वर्णकार सिंह हापुड़ की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    स्वर्णकार सिंह हापुड़ की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    तिरुपति केमिकल्स एंड सप्लायर्स की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    तिरुपति केमिकल्स एंड सप्लायर्स की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया होली महोत्सव

    हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया होली महोत्सव

    “होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त 3 मार्च की प्रातः 5:29 से 6:19 बजे तक”: ज्योतिष आचार्य यश त्यागी

    “होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त 3 मार्च की प्रातः 5:29 से 6:19 बजे तक”: ज्योतिष आचार्य यश त्यागी

    ऋषभ वर्मा (Authorised Person, Angel one Ltd) की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    ऋषभ वर्मा (Authorised Person, Angel one Ltd) की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    सराफा एसोसिएशन ने फूलों से खेली होली

    सराफा एसोसिएशन ने फूलों से खेली होली
    error: Content is protected !!