ओ लेवल एवं ट्रिपल सी कंप्यूटर प्रशिक्षण की द्वितीय चरण के प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू












ओ लेवल एवं ट्रिपल सी कंप्यूटर प्रशिक्षण की द्वितीय चरण के प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उ०प्र० द्वारा पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों हेतु सचालित ‘ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 हेतु अभ्यर्थियों के आनलाइन आवेदन से लेकर प्रशिक्षण प्रारम्भ कराये जाने तक की द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम की समय सारिणी निर्गत की गयी है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में उक्त योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट’ (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से इण्टरमीडिएट (कक्षा-12) उत्तीर्ण अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों को ‘ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान कराये जाने हेतु वर्तमान में अभ्यर्थियों के आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रचलित है, द्वितीय चरण हेतु दिनांक 20.11.2025 से 01.12.2025 तक प्रशिक्षण हेतु इच्छुक बेरोजगार युवक/युवतियों विभागीय वेब पोर्टल https://obccomputertraining.upsdc.gov.in पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा आवेदन पत्र की हार्डकापी मय संलग्नकों सहित कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कमरा नम्बर 14, विकास भवन दिल्ली रोड़ हापुड़ में दिनांक 01.12.2025 के सायं 05:00 बजे तक जमा किया जाना अनिवार्य है।
प्रशिक्षण हेतु अर्हता निम्न प्रकार है1. इस प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रदेश के पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार शिक्षित युवक/युवतियों को सी०सी०सी० का कम्प्यूटर प्रशिक्षण अनुमन्य होगा। शहरी/ग्रामीण क्षेत्र में वार्षिक आय रूपये 1,00,000 (रूपये एक लाख) से अधिक नहीं होनी चाहिए। (तहसील द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र संलग्न करें।)2. कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिये (10+2) इण्टर मीडिएट न्यूनतम शैक्षित अर्हता आवश्यक है।3. प्रशिक्षणार्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।4. प्रशिक्षणार्थी बेरोजगार हो तथा किसी संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो।5. ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि क्रमशः 01 वर्ष तथा 03 माह की होगी।6. युवक/युवतियों को पिछड़ी जाति का होना अनिवार्य है (तहसील द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र संलग्न करें।)

Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!