
फर्राटा भरती तेज रफ्तार कार पर सवार होकर स्टंट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव सिखेड़ा के पास स्टंटबाजी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तेज रफ्तार गाड़ी में सवार कुछ युवक गाड़ी की छत पर बैठे हुए हैं। ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है। यदि कार के सामने अचानक कोई आ जाए और कार चालक को ब्रेक लगाने पड़े तो कार की छत पर बैठे लोग हादसे का शिकार हो सकते हैं। वहीं सनरूफ से बाहर आए युवक भी हादसे की चपेट में आ सकते हैं। पुलिस-प्रशासन लगातार क्षेत्र वासियों से अपील कर रहा है कि यातायात नियमों का उल्लंघन ना करें लेकिन उसके बावजूद भी लोग बाज आने को तैयार नहीं है जोकि जमकर स्टंट बाजी कर रहे हैं और कानून का मज़ाक़ बना रहे हैं।
रविवार को हापुड़ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़ी में सवार कुछ लोग गाड़ी की छत पर निकले हुए हैं। तेज रफ्तार गाड़ी सड़क पर फर्नाटा भर रही है। ऐसे में यदि कोई हादसा होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?






























