
विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के सुझाव मांगे
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): रामनिवास स्मारक बालिका इंटर कॉलेज हापुड़ में QR कोड सुझाव प्रक्रिया पर कार्यशाला आयोजित हापुड़। रामनिवास स्मारक बालिका इंटर कॉलेज हापुड़ में विकसित उत्तर प्रदेश 2047 कार्यक्रम के अंतर्गत एक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय हापुड़ द्वारा नामित मॉडल अमित कुमार शर्मा ने छात्राओं को QR कोड स्कैन कर सुझाव साझा करने की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
अमित कुमार शर्मा ने छात्राओं को समझाया कि विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के लिए प्रत्येक नागरिक एवं विद्यार्थी के सुझाव महत्वपूर्ण हैं, इसलिए अधिक से अधिक छात्राएँ तथा शिक्षक QR कोड स्कैन कर अपने विचार व सुझाव अवश्य साझा करें। उन्होंने QR कोड स्कैन करने की विधि, सुझाव दर्ज करने के चरण तथा सुझावों के महत्व पर विशेष जोर दिया।
विद्यालय के शिक्षकों ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय तथा मॉडल शिक्षक अमित कुमार शर्मा का आभार व्यक्त किया और अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























