
गन्ना केंद्र से बाट चोरी होने से हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव लुखराणा में स्थित गन्ना केंद्र से शुक्रवार की रात साढ़े चार कुंतल बाट चोरी हो गया। यह केंद्र सवतगढ़ मिल द्वारा किसानों की सुविधा के लिए स्थापित किया गया है। बाट चोरी होने से हड़कंप मच गया। केंद्र पर तैनात तौला लवी सोलंकी ने बताया कि गन्ने तोलने के लिए रखे बाट चोरी हो गए। घटना के समय गन्ना केंद्र पर तैनात चौकीदार राजू चौधरी की तबीयत खराब हो गई। ऐसे में वह चिकित्सक के यहां दवाई लेने के लिए गया था जिसका चोरों ने फायदा उठाया। चौकीदारी की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर चोरों ने बाट चुरा लिए।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069































