
मोटी कहने का विरोध किया तो पीटा, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव पटना मुरादपुर की रहने वाली महिला को उसकी पुरानी सहेली ने मोटी कह दिया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। बीच बचाव करने आई पीड़िता की बहन पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव पटना मुरादपुर की लक्ष्मी ने बताया कि गुरुवार की दोपहर करीब 3:00 बजे वह अपने घर के पास खड़ी थी। तभी पड़ोस में रहने वाली उसकी पुरानी सहेली ने उसका मजाक बनाते हुए मोटी कह दिया। इससे आहत होकर पीड़िताने सहेली के पति कुलदीप कुमार और ससुर विजय सिंह से मामले की शिकायत की जिसके बाद गुस्साए कुलदीप और विजय ने पीड़िता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब विरोध किया तो आरोपियों ने पत्थराव शुरू कर दिया। इस दौरान पत्थर लगने से लक्ष्मी घायल हो गई। शोर सुनकर लक्ष्मी की बहन अंजना भी मौके पर पहुंची तो उसके साथ भी मार पिटाई की गई। दोनों घायल हो गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























