
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नानई में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में दूध के कैंटर ने बाइक सवारों को रोंद दिया। बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान यातायात भी अवरुद्ध हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वाहनों को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शवों की पहचान 18 वर्षीय दानिश और 18 वर्षीय शानू निवासीगण बहादुरगढ़ के रूप में की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिए हैं और परिजनों को मामले से अवगत कराया।
मामला शुक्रवार का है जब दोनों युवक बाइक पर सवार होकर डेहरा कोटी स्थित एक एजेंसी से एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए गए थे। सिलेंडर लेकर वह बाइक पर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नानई मार्ग पर शिव मंदिर के पास मोड पर पहुंचे तो सामने से आ रहे दूध के कैंटर से उनकी बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतकों के परिजनों को मामले से अवगत कराया। दोनों नौजवानों की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288






























