
👁 0 views Views
बच्चों के प्रोजेक्ट देखकर भावुक हुए विधायक
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र तेवतिया ने शुक्रवार को गढ़मुक्तेश्वर स्थित सेनरा पब्लिक स्कूल की एग्ज़ीबिशन का फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया।विद्यालय के
बच्चों ने अपने-अपने विविध प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर विधायक भावुक हो उठे।उन्होने कहाकि बच्चो की प्रतिभा, परिश्रम और उत्साह वास्तव में प्रेरणादायक व प्रशंसनीय हैं।विधायक ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं उनके सपनों की उड़ान के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएँ दी।विद्यालय समिति व शिक्षको ने विधायक का स्वागत किया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)





























