
पिस्टल तानकर दी खोपड़ी उड़ाने की धमकी, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर स्थित गांव बदनौली के पास चौधरी ढाबे के समीप कुछ आरोपियों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी ने पीड़ित पर पिस्टल भी तान दी और उसे जीजा बोलने का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर गोली मारकर खोपड़ी उड़ाने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी ने दौरान हवाई फायरिंग भी की और हत्या का प्रयास भी किया। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकद्दमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव बदनौली के अनुज कुमार ने बताया कि वह पेशे से अधिवक्ता है। मामला 9 नवंबर 2025 की शाम का है जब वह अपने दोस्त हैप्पी के साथ मोदीनगर रोड पर स्थित चौधरी ढाबा पर भोजन कर रहे थे। तभी बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा का अंकित, पिलखुवा के कस्तले की मढ़ेया का बिट्टू, हापुड़ के गांव दस्तोई का कौशल, दादरी का मुन्नू, सात आरोपियों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि आरोपी भैंसों को डंडे से पीट कर दौड़ा रहे थे जिनके साथ दो काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ियां भी थी। ढाबे पर पहुंचकर आरोपियों ने पिस्तौल निकाल ली और पीड़ित पर दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। पीड़ित बेहोश होकर गिर गया जिसके बाद आरोपी अन्य लोगों को आता देख मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





























