
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़ नगर पालिका परिसर में खड़े पेड़ों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। क्षेत्रवासियों को इस दौरान जहरीली हवा का सामना करना पड़ा। इस दौरान हवा की गुणवत्ता भी बिगड़ गई। लोगों को आंखों में जलन व गले में खराश की शिकायत होने लगी।
मामला बुधवार का है जब किसी कारण गढ़ नगर पालिका परिषद के परिसर में खड़े पेड़ों में आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। क्षेत्र की हवा भी प्रदूषित हो गई। इसके बाद आग को बुझाने के लिए कदम उठाए गए और दमकल विभाग को मामले की सूचना दी गई।





























