
नलकूपो पर बकाया बिल माफ करो
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता हापुड़ से मिला।उन्होने बताया कि किसानों के नलकूपों के भुगतान हुए बिलों पर जो बकाया दिखाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के किसान परेशान है लेकिन अब क्षेत्र किसानों से पांच बिंदुओं पर सबूत मांगे जा रहे हैं और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी कराई जा रही है जो की गलत है, विद्युत विभाग के पास सभी कागजात उपलब्ध हैं किसानों की किताब की एंट्री को ही सबूत मानकर जो नलकूपों का बिल बकाया आ रहा है उसे समाप्त किया जाए वह कोई शर्त न रखी जाए अगर किसानों को परेशान किया तो भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक बिजली विभाग के दफ्तरों पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। साथ में -मोनू त्यागी, रवि भाटी, राधेलाल त्यागी, राजवीर भाटी, कटार सिंह, मनोज कुमार, कपिल देव, मनीष वर्मा, रोहित कुमार आदि।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288






























