
हापुड़: हरदोई से नोएडा जा रहे बाइक सवार हादसे का शिकार, दोनों की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर कट के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद पुलिस ने मृतकों की पहचान कर परिजनों को मामले से अवगत कराया। मामले की जांच जारी है।
45 वर्षीय अजय प्रताप पुत्र तिलक राम अपने साथी 48 वर्षीय लालाराम पुत्र चोखे राम निवासीगण गोटा मऊ थाना पिहानी जनपद हरदोई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुरुवार को हरदोई से नोएडा जा रहे थे। जैसे ही वह निजामपुर कट के पास पहुंचे तो बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर कर घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





























