
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के मोहल्ला फूलगढ़ी की रहने वाली एक विधवा महिला इंद्रगढ़ी में चाय की दुकान चलाती है। कुछ दिन पहले कुछ लोग उसकी दुकान पर चाय पीने आए। चाय बनने में थोड़ी देरी हुई तो उन्होंने विधवा महिला के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की। पीड़िता ने मामले में जांच की मांग की है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शशि ने बताया कि उसके पति का निधन हो चुका है। वह चाय की दुकान चलाती है। कुछ दिन पहले दुकान के पास ही रहने वाला आरोपी पुरी ने चाय का आर्डर दिया। चाय बनने में थोड़ी देर होने पर उसने गाली गलौज कर अभद्रता शुरू कर दी और विरोध करने पर मार पिटाई की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069




















