
हापुड़: हाथ धो रहे चिकित्सक की हार्ट अटैक आने से मौत, सीसीटीवी में कैद मंजर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला गद्दापाड़ा में स्थित क्लीनिक के बाहर मंगलवार की दोपहर हाथ धो रहे चिकित्सक को अचानक हार्ट अटैक आ गया। हार्ट अटैक आने के दौरान चिकित्सक की मौत हो गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसे देख लोग बेहद सन्न रह गए।
हापुड़ के मोहल्ला त्रिलोकीपुरम के रहने वाले डॉक्टर वाहिद गद्दापाड़ा में क्लीनिक चलाते थे। मंगलवार की दोपहर वह क्लीनिक के बाहर निकले और नल पर हाथ धोने लगे। तभी अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोग तुरंत एकत्र हुए। इसके बाद उन्हें उठाने की कोशिश की। गंभीर हालत को देखते हुए नजदीकी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। चिकित्सक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

























