
👁 0 views Views
पैसेंजर ई-रिक्शा में बिना संकेतक हो रहा बल्लियों का परिवहन, हादसे का खतरा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अधिकारियों की नाक के नीचे जानलेवा परिवहन हो रहा है। जिम्मेदार आंखें मूंद कर बैठे हैं। सवारी ई-रिक्शा में लोग बललियां रखवा कर परिवहन कर रहे हैं लेकिन सवाल यह खड़ा होता है कि इसके पीछे किसी प्रकार का सिग्नल, लाल कपड़ा नहीं बंधा है। ऐसे में पीछे से आने वाले बाइक सवार व अन्य वाहनों पर हादसे का खतरा मंडरा रहा है।
सड़क पर दौड़ती ई-रिक्षाएं कई सवाल खड़े करती हैं। नियम विपरीत पैसेंजर सवारी ई-रिक्शा में माल लोड करके भेजा जा रहा है। पीछे किसी प्रकार का संकेतक ना होने की वजह से हादसा भी हो सकता है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस तरह के परिवहन पर भी संज्ञान लेना चाहिए।




















