बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं को भारी छूट












बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं को भारी छूट

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बिजली के बकायाबिलों की वसूली के लिएऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की घोषणा की है। यह एक दिसंबर से शुरू होकर तीन चरणों में 28 फरवरी 2026 तक लागू रहेगी। इस बार पहली बार न केवल बकाया लगने वाला व्याज यानी सरचार्ज माफ होगा बल्कि मूलधन में भी छूट मिलेगी। इसे ‘बिजली बिल राहत योजना-2025’ बताते हुए एके शर्मा ने बताया कि योजना तीन चरणों में लागू होगी, जिसका पहला चरण एक दिसंबर से, दूसरा चरण एक जनवरी और तीसरा एक फरवरी से चलेगा।

ब्याज में 100%, मूलधन में 25% की मिलेगी छूटः ऊर्जा मंत्री ने बताया कि योजना के तहत उपभोक्ता बकाया बिजली बिल एकमुश्त जमा करता है, तो सरचार्ज में 100 प्रतिशत के साथ-साथ मूलधन में 25 प्रतिशत छूट मिलेगी। मूलधन में यह छूट हर चरण में अलग- अलग होगी। पहले चरण में 25%, दूसरे चरण में 20 और तीसरे चरण में 15 प्रतिशत। जो उपभोक्ता पहले भुगतान करेंगे, उन्हें अधिक लाभ मिलेगा। मंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वे योजना का पहले ही चरण में ज्यादा से ज्यादा लाभ लें।

योजना से इन्हें लाभः

दो किलोवॉट तक के घरेलू उपभोक्ताओं को

एक किलोवॉट के वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को

बिजली चोरी के मामलों में राजस्व निर्धारण राशि के मामलों में

तकनीकी या मीटर संबंधी त्रुटियों के कारण विवादों में फंसे मामलों में

हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!